ब्लॉग पर एफिलिएट product कैसे sell करें | online product sell kaise kre
| ब्लॉग पर एफिलिएट product कैसे sell करें | online product sell kaise kre |
आज ब्लॉग बनाकर पैसा कमाना नई बात नहीं है। इसके लिए आप मेरे ब्लॉग को भी पढ़ते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए वाकई कमाया जा सकता है। एफिलिएट मार्केटिंग में आप ब्लॉग नीश / Blog area of interest के अनुसार एक प्रोडक्ट चुनते हैं, उसके बारे में लोगों को जागरुक करते हैं, और जब कोई आपके एफिलिएट लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है तब आपको रेफरल कमीशन / Referral fee मिल जाता है। इस पोस्ट में एफिलिएट प्रोडक्ट का प्रमोशन / Affiliate product promoting करने की जानकारी देंगे। अगर आप भी एफ़िलीएट मार्केटिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं तो हमारे ब्लॉग पर मौजूद आर्टिकल्स आपकी मदद करेंगे।
आप अमेजान और फ्लिपकार्ट जैसे दूसरे और भी कई एफिलिएट कार्यक्रमों से जुड़ें। इसके अतिरिक्त आप पीपीसी मार्केटिंग और और ईमेल मार्केटिंग से जैसे प्रोमोशनल नेटवर्क भी प्रयोग करें। आज के लेख में आपको एफिलिएट प्रोडक्ट का प्रमोशन करके अधिक कमाने का अवसर मिलेगा।
एफिलिएट प्रोडक्ट का प्रमोशन ब्लॉग पर
Affiliate Product Promotion Through A Blog
1. रिव्यू पोस्ट
आप एफिलिएट प्रोडक्ट को प्रोमोट करने हेतु रिव्यू पोस्ट लिखें। इसे पढ़कर ब्लॉग पाठकों को उस प्रोडक्ट की जानकारी मिलती है, वो समझ पाते हैं कि उन्हें यह प्रोडक्ट क्यों खरीदना चाहिए। रिव्यू पोस्ट लिखते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए –
– रिव्यू में सच्ची बात लिखनी चाहिए। आपको उस प्रोडक्ट की अच्छी बातों के साथ-साथ उसकी कमियां भी बतानी चाहिए। अच्छा रिव्यू तभी होता है, जब बात खासियत और खामी दोनों पर की जाए। आप प्रोडक्ट के चित्र और सभी काम की जानकारियां देकर प्रोडक्ट रिव्यू बेहतर से बेहतर लिखें।
पैसे कैसे कमाए Free में
– आप जब प्रोडक्ट रिव्यू लिखते समय अपने अनुभव को पाठकों के साथ बांटें। अक्सर लोग उस प्रोडक्ट से जुड़ा आपका वास्तविक अनुभव जानना चाहते हैं।
– उन प्रोडक्ट को रिव्यू करें, जो आपने खुद इस्तेमाल किए हों।
2. ब्लॉग पोस्ट द्वारा प्रमोशन
Affiliate Product Promoting Thru Weblog Posts
अपनी ब्लॉग पोस्ट में प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक डालकर प्रमोशन करना अच्छी बात है। आप जब ऐसा करें, पोस्ट को सिर्फ उसी विषय के इर्द गिर्द रखें। मान लीजिए आप नए वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए शेयर्ड होस्टिंग क्यों सही है, इस विषय लिख रहे हैं तब आप उसमें एक लाइन और लिखें – मैं आपको ब्लूहोस्ट शेयर्ड होस्टिंग लेने की सलाह देता हूँ। इस लाइन के ऊपर एफिलिएट लिंक लगा दें।
3. कैसे करें लेख
एफिलिएट प्रोडक्ट के प्रमोशन में “कैसे करें” वाले लेख बहुत कारगर हैं। यदि आपका प्रोडक्ट तकनीकी है और जिसे प्रयोग करने से पहले मदद लेख की आवश्यकता हो तो उसका टूटोरियल बनाकर प्रकाशित करें।
ब्लूहोस्ट पर वर्डप्रेस ब्लॉग कैसे इंस्टाल करें
इस तरह लेख न केवल पाठकों के लिए मददगार हैं बल्कि सर्च इंजन रैंक बढ़ाने का काम भी करते हैं। मेरा अनुभव है कि “कैसे करें” विषय वाले लेख सर्च इंजन से काफी ट्रैफिक लाते हैं।
4. कूपन कोड का प्रयोग
Use coupon code to promote affiliate product
आप जानते हैं कि बड़ी बड़ी कम्पनियां कूपन कोड के जरिए छूट देकर प्रोडक्ट प्रमोशन करती हैं। इससे न केवल उनकी बिक्री बढ़ती है बल्कि अपने प्रतिस्पर्धी कम्पनियों से आगे जाने का अवसर मिलता है। जब कोई ग्राहक प्रोडक्ट खरीदते समय कूपन बॉक्स देखता है तो वह सर्च इंजन में उस प्रोडक्ट का कूपन कोड जरूर तलाश करता है। इससे आप हर बिक्री पर अच्छा कमीशन पा सकते हैं।
ध्यान रखें कि आपको ग्राहक को एफिलिएट लिंक पर क्लिक करना है, इसलिए आपने कूपन कोड साझा किया है। अगर ग्राहक ने एफिलिएट लिंक पर क्लिक किए बिना इसका इस्तेमाल किया है, तो आपको बिक्री पर कमीशन नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़े______________________ऑनलाइन Paise Kaise Kamaye 2021 | Earn Money Online Earn 2021
लेकिन कुछ एफिलिएट प्रोग्राम ऐसे भी होते हैं जो कूपन कोड का उपयोग करके उत्पाद बेचने पर भी कमीशन देते हैं। इसलिए आप एक ऐसा ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हैं जिसमें हर महीने नए कूपन कोड दिए जाते हैं।
आप यह भी जान सकते हैं कि वेबसाइट आपको कूपन कोड देखने या उपयोग करने के लिए एक बटन या लिंक पर क्लिक करने के लिए कहेगी। यह आपके वेब ब्राउज़र में अपनी कुकीज़ बनाता है और कई दिनों तक सक्रिय रहता है।
5. फीचर्ड पोस्ट
Set a featured post
आपको सभी तरह की पोस्ट पर पाठक चाहिए। ऑन-पेज एसईओ करने के अलावा पोस्ट को फीचर्ड भी सेट कर सकते हैं। जिससे अधिक से अधिक पाठक इसे पढ़ते हैं। वर्डप्रेस और ब्लॉगर दोनों में ही फीचर्ड पोस्ट बनाने का विकल्प मौजूद है।
6. बैनर ऐड
Use banner Commercials to promote affiliate product
ऑर्गैनिक ट्रैफिक पाने वाले ब्लॉग्स पर बैनर ऐड्स कमाल कर दिखाते हैं। बैनर ऐड्स के साथ मेरा पसर्नल अनुभव बहुत अच्छा है। एक अच्छा बैनर विज्ञापन लगाकर अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। लेकिन आपको बहुत सारे बैनर विज्ञापन नहीं लगाने चाहिए। नहीं तो पाठक भ्रमित हो जाते हैं।
कभी भी एक तरह के प्रोडक्ट के कई बैनर ऐड मत लगाएं। बैनर ऐड किसी सिफारिश की तरह होते हैं। जिन्हें देखकर पाठक नहीं समझ पाते कि वो किसे खरीदें। आप जिस टॉपिक पर लिख रहे हों उसी तरह के विज्ञापन लगाने चाहिए। मान लें आप वर्डप्रेस टिप्स पर ब्लॉग लिखते हैं तो आपको थीम्स, प्लगिंस, होस्टिंग और संबंधित चीजों के बैनर ऐड लगाने चाहिए।
अगर आपका ब्लॉग कई विषयों पर है, तो एडवांस ऐड प्लगिन से विज्ञापनों को प्रबंधित कर सकते हैं। जिसकी सहायता से आप कैटगरी और स्थान के अनुसार विज्ञापन दिखाये जा सकते हैं। आप विभिन्न बैनर ऐड्स की ए/बी टेस्टिंग करके परिणाम स्वयं जांच सकते हैं।
ध्यान देने की बात
अपने रिव्यू या ब्लॉग पोस्ट की जगह सदा प्रोडक्ट लैंडिंग पेज / Product Touchdown Web page का लिंक ही देना चाहिए। जो कि सिर्फ़ प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने उद्देश्य से बनाए जाते हैं। इसलिए ये कहीं ज्यादा अच्छे होते हैं। जब आप प्रोडक्ट लैंडिंग पेज को लिंक करने से आपकी आमदनी रॉकेट से तेज भागेगी।
यह काम जरूर करे
ये भी पढ़े______________________Youtube Shorts Video Se Paise Kaise Kamaye | Youtube Shorts Se Paisa Kamaye 2021
- प्रोडक्ट लिंक को सफल ब्लॉग पोस्ट में लिंक करें
- प्रोडक्ट से सम्बंधित जानकारी पर एक या अधिक पोस्टें लिखें
- वीडियो रिव्यू तैयार करें
- प्रोडक्ट नए फीचर्स और अपडेट के बारे में पोस्ट लिखें
- प्रोडक्ट के अलावा और क्या विकल्प हैं इस पर भी पोस्ट लिखें
- एक जैसे कई प्रोडक्ट से तुलना करते हुए पोस्ट लिखें
- आपने एक प्रोडक्ट की जगह दूसरा प्रोडक्ट क्यों चुना इस पर एक पोस्ट लिखें
- रिसोर्स पेज बनाएं
- लिस्ट पोस्ट बनाकर प्रोडक्ट को शामिल करें
- प्रोडक्ट गिवअवे / Giveaway दें
- प्रोडक्ट की कूपन कोड वाली पोस्ट बनाएं
अगर आपको ब्लॉग पर एफिलिएट product कैसे sell करें | online product sell kaise kre लेख पसंद आए तो इसे सोशल मीडिया पर शेअर करें।
